![]()
नर्मदापुरम शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने समाजसेवियों, व्यापारियों और नागरिकों के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इस महत्वपूर्ण पहल में सहयोग करने वाले समाजसेवियों और संस्थाओं का पुलिस ने सम्मान किया। व्यापारियों ने भी पुलिस अधिकारियों का माला पहनाकर और शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में समारोह हुआ, जिसमें व्यापारियों और समाजसेवियों ने एसपी सांई कृष्णा एस थोटा, एएसपी अभिषेक राजन को एक एक करके अपनी समस्याएं भी रखी। व्यापारी उदित द्विवेदी ने कहा बाजार में एक घटना घटी, जो पुलिस के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। कंट्रोल रूम में फुटेज देखे लेकिन जब हमने मांगे तो दिए नहीं गए। जबकि फुटेज में पूरी घटना की स्थिति स्पष्ट हो जाती। इस पर एसपी सांई कृष्णा एस थोटा ने कहा चीज के सीसीटीवी फुटेज नहीं दिए जा सकते। इससे लोगों की निजता भंग होती है। अगर क्राइम संबंधी फुटेज है तो आपको देना था, उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। लोग खुद बिगाड़ते है ट्रैफिक व्यवस्था
व्यापारी मनोहर बढ़ानी ने ट्रैफ़िक को लेकर कहा कि बाजार में लोग कहीं भी गाड़ियां खड़ी कर देते है। जिससे अव्यवस्था होती है। दुकानों के सामने गाड़ी खड़ी होने से लड़ाई भी होती है। इस पर सख्ती बरती जाना चाहिए। जिस पर एसपी सांई कृष्णा ने शहर के ट्रैफिक को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा काफी पुराना शहर है। लेकिन पार्किंग के ऑप्शन कम है। लोग गाड़ियां भी कहीं भी खड़ी कर देते है। जिससे ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ती है। रविवार को ही शहर के सतरस्ते पर सड़क पर ही ट्रेन गाड़ियां खड़ी थी। तीनों गाड़ियों पर मैंने कार्रवाई भी करने के निर्देश दिए। सीसीटीवी कैमरे अपराध नियंत्रण
एसपी साई कृष्ण एस थोटा ने कहा कि पुलिस और जनता के समन्वित प्रयासों से ही अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। सीसीटीवी कैमरे अपराध नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की पहचान तथा घटनाओं के त्वरित खुलासे में बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं। इसके साथ ही शहर में यातायात व्यवस्था और पार्किंग को व्यवस्थित करने पर भी जोर दिया गया। 11 स्थानों पर जनसहयोग से लगे कैमरे
समाजसेवियों, व्यापारियों और नागरिकों के सहयोग से शहर के 11 स्थानों पर 38 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिसमें इंदिरा चौक, एसपीएम पुलिया, रविशंकर मार्केट, बसंत टॉकीज तिराहा, अमर चौक, लश्कर चौक, बंगाली कॉलोनी, बस स्टैंड, साईनाथ एसटीडी आनंद नगर, सर्किट हाउस चौराहा और राम जानकी मंदिर सहित कई प्रमुख स्थान है। जो अब सीसीटीवी निगरानी के दायरे में हैं। इन कैमरों के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की पहचान के साथ ही आपराधिक घटनाओं के त्वरित खुलासे में पुलिस को महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। कार्यक्रम में एसपी साई कृष्णा एस थोटा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, एसडीओपी नर्मदापुरम जितेंद्र पाठक, टीआई गौरव बुंदेला, ऊषा मरावी समेत पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। व्यापारियों और समाजसेवियों का सम्मान
सीसीटीवी स्थापित करने में नीरजा फौजदार, अशोक जमनानी, रामचंद्र मूलचंदानी उर्फ बल्लू भैया, चैम्प्स फॉर स्कूल, आशुतोष शर्मा, प्रणाली इनोवेटिव, साधु वासवानी स्कूल, मनोज भदौरिया और राज जमनानी ने विशेष सहयोग दिया। पुलिस ने सभी सहयोगकर्ताओं के सामाजिक सरोकार और शहर की सुरक्षा के प्रति उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। व्यापारियों की ओर से भी पुलिस अधिकारियों का सम्मान किया गया। पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी और थाना प्रभारियों को माला पहनाकर शाल-श्रीफल भेंट किया गया।
Source link
व्यापारियों की आपत्ति पर एसपी ने मांगी माफी:बोले- हर चीज के CCTV फुटेज नहीं दे सकते; ट्रैफिक व्यवस्था पर कहा- लोग खुद बिगाड़ते हैं
