![]()
भादौ के दूसरे सोमवार पर आज उज्जैन में भगवान महाकाल प्रजा का हाल जानने निकले हैं। बाबा भक्तों को 6 स्वरूप में दर्शन दे रहे हैं। रजत पालकी में श्री चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरुड़ रथ पर शिवतांडव, नंदी रथ पर उमामहेश, दो अलग-अलग रथों पर होल्कर स्टेट का मुखारबिंद और सप्तधान मुखारबिंद हैं। 7 किलोमीटर लंबे सवारी मार्ग को फॉगिंग मशीन से ठंडा रखा जा रहा है। सवारी में कोयंबटूर से आया ईशा फाउंडेशन का विशेष बैंड और करीब 70 भजन मंडलियां शामिल हैं। उधर, ओंकारेश्वर में भगवान ओंकार की सवारी कोटितीर्थ घाट पहुंची। जहां वैदिक ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार के बीच बाबा का पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद बाबा नौका विहार करते हुए ओंकार पर्वत की परिक्रमा के लिए निकलेंगे। देखिए, तस्वीरें… पहली बार ड्रोन से पुष्पवर्षा, 50 क्विंटल फूल मंगाए महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन के अनुसार, राजसी सवारी में विशेष ड्रोन से पुष्पवर्षा की जाएगी। इसके लिए देश-विदेश की किस्मों के करीब 50 क्विंटल फूल मंगाए जा रहे हैं। शहनाई गेट पर गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान पहली बार ड्रोन से पुष्पवर्षा होगी। इसके बाद शिप्रा तट और गोपाल मंदिर पर भी फूल बरसाए जाएंगे। आकाशवाणी पर 8 घंटे लगातार लाइव प्रसारण आकाशवाणी, उज्जैन द्वारा दोपहर 2 बजे से महाकाल की राजसी सवारी का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। यह मध्य प्रदेश के सभी आकाशवाणी केंद्रों से एक साथ प्रसारित हो रहा है। इसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने के लिए नामांकित भी किया गया है। सवारी के मिनट टु मिनट अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…
Source link
6 स्वरूप में दर्शन दे रहे महाकाल:ईशा फाउंडेशन का बैंड भी सवारी में शामिल, कोटितीर्थ घाट में बाबा ओंकार का अभिषेक
