![]()
कैमूर के करमचट थाना क्षेत्र के न्यू प्राथमिक विद्यालय बाराडीह में शराब के नशे में तीन युवकों ने हंगामा किया। उन्होंने स्कूली बच्चों से बदसलूकी की और शिक्षकों व ग्रामीणों से मारपीट भी की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव के अधिकतर लोग पंचायत की बैठक में गए थे। पुलिस को आता देख आरोपी भागा इसका फायदा उठाकर युवकों ने स्कूल में घुसकर बच्चों को कमरे में बंद कर गलत हरकत करने की कोशिश की। शिक्षकों ने विरोध किया तो उनसे गाली-गलौज की। ग्रामीणों के पहुंचने पर उनसे भी मारपीट हुई। करीब आधे घंटे तक चले इस हंगामे के बाद डायल 112 पुलिस को आता देख आरोपी भाग गए। पुलिस आगे की कर रही कार्रवाई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हेडमास्टर राजेंद्र प्रसाद शर्मा और अन्य शिक्षकों ने घटना की जानकारी दी। करमचट थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि हेडमास्टर की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर मझिआंव गांव के अक्षय लाल राम और विमलेश पांडे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Source link
शराबी युवकों ने स्कूल में बच्चों से बदसलूकी की:कैमूर में शिक्षकों और ग्रामीणों से मारपीट, 2 आरोपी गिरफ्तार
