![]()
फरीदाबाद के सेक्टर-84 में शराब पीने से मना करने पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि पति ने पत्नी के साथ मारपीट की और धक्का-मुक्की के दौरान महिला दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के पैर और रीढ़ में फ्रैक्चर पीड़िता नीरू चौधरी सेक्टर-84 स्थित मकान में रहती हैं और रेवाड़ी की एक कंपनी में कस्टमर सर्विस मैनेजर हैं। हादसे में उनके दाहिने पैर के टखने और रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। उनका इलाज अस्पताल में कराया गया। पति पर पहले भी प्रताड़ित करने का आरोप नीरू के मुताबिक, उसका पति सुरजीत सिंह शराब पीने का आदी है। महिला का आरोप है कि वह पहले भी उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करता रहा है। 15 अगस्त को भी शराब पीने को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ था। घर के अंदर मारपीट, दरवाजे किए बंद महिला ने पुलिस को बताया कि घर पहुंचने के करीब दो घंटे बाद पति शराब पीने लगा। विरोध करने पर वह गुस्सा हो गया। आरोप है कि पति ने चप्पलों, थप्पड़ों और घूंसों से उसकी पिटाई की और घर के दरवाजे बंद कर दिए। गैलरी में धक्का-मुक्की के दौरान हुआ हादसा नीरू किसी तरह घर से बाहर निकलकर गैलरी में पहुंची। आरोप है कि पति ने वहां भी उसके साथ धक्का-मुक्की की। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह दूसरी मंजिल की गैलरी से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल में पांच चोटें मिलीं घटना के बाद महिला के भाई ने उसे सेक्टर-83 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मेडिकल जांच में महिला के शरीर पर पांच चोटें मिलीं। एक्स-रे में टखने और रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा महिला के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बीपीटीपी थाना पुलिस ने पति सुरजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीपीटीपी इंचार्ज जितेन्द्र ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
Source link
शराब पीने से रोका तो पति ने पत्नी को पीटा:दूसरी मंजिल से गिरी, धक्का-मुक्की से महिला गंभीर घायल, पैर-रीढ़ में फ्रैक्चर हुआ
