![]()
सागर जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों और बालाघाट व दतिया के सलैया पमार में बच्चों की मौत के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार रात शहर में कैंडल मार्च निकाला। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता टाउनहॉल से बाजार होते हुए किला चौक पहुंचे। यहां मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कैंडल मार्च के दौरान कांग्रेस नेताओं ने जहरीली शराब के कारोबार पर रोक लगाने और मौतों के लिए जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा कि जहरीली शराब के कारोबार पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। साथ ही मासूम बच्चों की मौत के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई कर पीड़ित परिवारों को न्याय और उचित सहायता उपलब्ध कराई जाए।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर, अनूप पाठक, मुन्ना खान, अजय शुक्ला, संतोष लिटोरिया, रामकिंकर गुर्जर, रज्जन खान, लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, डॉ. राकेश खरे, शंभू गोस्वामी, रामू गुर्जर, रिकू यादव, जीतू प्रजापति, शिशुपाल यादव, बीएल केन, केशव दांगी, पुष्पराज राजपूत, वासुदेव कमरिया, हरनाम कुशवाहा, बॉबी खान, कमलेश पाठक, अंकित पटेल, विक्रम दांगी, सोनू चौहान, जाकिर मंसूरी, सद्दाम खान, अभिषेक तिवारी, पवन अहिरवार, अमित श्रीवास्तव, शैलेंद्र परमार, रककू सेन, रवि विदुआ, अजय पटवा, राकेश केवट, बिरजू मिश्रा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
शराब से मौतों का विरोध, दतिया में कैंडल मार्च:कांग्रेसी बोले- दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो; पीड़ित परिवारों को सहायता की मांग
