![]()
हांसी में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 2.59 लाख रुपए की साइबर ठगी कर ली गई। इस मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 10 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। मामले की आगे की जांच जारी है। साइबर क्राइम थाना हांसी के उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि नारनौंद थाना क्षेत्र के रहने वाले विशाल ने शिकायत दर्ज कराई थी। विशाल के मुताबिक, अगस्त 2025 में टेलीग्राम पर एक व्यक्ति ने उससे संपर्क किया। उस व्यक्ति ने विशाल को ऑनलाइन ट्रेडिंग में पैसा लगाकर घर बैठे अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया। आरोपी के कहने पर विशाल ने एक ट्रेडिंग अकाउंट बनाया और उसमें पैसे लगाने शुरू कर दिए। यूपीआई से ट्रांसफर किए 2 लाख 59 हजार रुपए इसके बाद विशाल ने आरोपी की बताई UPI आईडी पर अलग-अलग तरीकों से कुल 2 लाख 59 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। पैसे लेने के बाद आरोपी ने न तो मुनाफे की रकम दी और न ही विशाल के मूल पैसे वापस किए। बार-बार संपर्क करने पर भी आरोपी ने कोई ठीक जवाब नहीं दिया। विशाल की शिकायत पर साइबर थाना हांसी में 30 अक्टूबर 2025 को मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान साइबर थाना पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सौरभ सुभाष कर्णेवार को नागपुर, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से 10 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की जांच जारी है।
Source link
हांसी पुलिस ने अरेस्ट किया महाराष्ट्र का ठग:ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 2.59 लाख रुपए हड़पे, टेलीग्राम पर दिया झांसा
