Headlines

'शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस बल लगाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ':राजसमंद में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया, केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा मांगा




नीट परीक्षा पत्र लीक प्रकरण, परीक्षा में अनियमितताओं व दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में नाथद्वारा में नगर कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया। फौज मोहल्ला स्थित गोवर्धन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बाहर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस का बल प्रयोग नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश एम. जोशी ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा में कथित धांधली से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और उनका समर्थन कर रहे कांग्रेस नेताओं पर पुलिस बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि छात्रों को न्याय मिलने तक कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रखेगी। प्रदर्शन में निवर्तमान पालिकाध्यक्ष मनीष राठी, कमलेश कॉमरेड, महेश सनाढ्य, विशाल उपाध्याय, चंद्रभान सिंह चौहान, घनश्याम सनाढ्य, विश्वास प्रजापत, बहादुर सिंह, मुकेश लौहार, सहित नगर कांग्रेस के पदाधिकारी, पूर्व पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *