![]()
शाजापुर कोतवाली पुलिस ने 60 लाख रुपए कीमत के ट्राला चोरी के एक हाईप्रोफाइल मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। बीमा क्लेम की राशि हड़पने की नीयत से फरियादी ने ही अपने ट्राले की फर्जी चोरी की पटकथा रची थी। पुलिस ने साजिश का भंडाफोड़ करते हुए आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। 25 जुलाई को दर्ज कराई थी चोरी की रिपोर्ट पुलिस के अनुसार, कोटा (राजस्थान) निवासी अजहर उद्दीन ने 25 जुलाई को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका ट्राला (RJ20GD0505) शाजापुर के बरवाल जोड़ क्षेत्र से चोरी हो गया है। मामला भारी-भरकम राशि से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तत्काल विशेष टीम का गठन किया। 3 महीने पहले ही बेच चुका था ट्राला जांच टीम ने शाजापुर से लेकर कोटा तक के मार्ग पर लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी अजहर उद्दीन कथित चोरी की तारीख से करीब तीन महीने पहले ही संबंधित ट्राला बेच चुका था। नंबर प्लेट बदलकर गढ़ी कहानी बीमा क्लेम का पैसा ऐंठने के लिए उसने अपने दूसरे ट्राले पर पुराने बेचे गए ट्राले की नंबर प्लेट लगाई और फर्जी चोरी का नाटक रचा। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
Source link
शाजापुर में 60 लाख के ट्राले की फर्जी चोरी:बीमा क्लेम के लिए फरियादी ने रची साजिश; 100 से अधिक CCTV कैमरों से पकड़ाया
