![]()
सतना जिले की सभापुर थाना पुलिस ने एक युवती का दो साल तक दैहिक शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बृजेश प्रजापति (27 वर्ष) निवासी देवरा, थाना कोटर, को रविवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी शंखधर द्विवेदी ने बताया कि 23 वर्षीय पीड़िता की पहचान लगभग दो साल पहले बृजेश प्रजापति से हुई थी। आरोपी ने अपनी शादीशुदा होने की बात छिपाकर युवती से नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। यह सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा। आरोपी पहले से शादीशुदा
इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के घर पहुंचकर भी उसका शोषण किया और कई बार उसे अपने गांव भी ले गया। कुछ दिन पहले पीड़िता को पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है। जब उसने इस पर आपत्ति जताई, तो आरोपी अपने रिश्ते से मुकर गया और पीड़िता को डराने-धमकाने लगा। परेशान युवती ने अंततः सभापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद रविवार को आरोपी बृजेश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया।
Source link
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:सतना में शादीशुदा होने की बात छिपाकर कई बार किया था रेप
