![]()
ललितपुर जिले के धौर्रा स्थित अटल आवासीय विद्यालय में फूड प्वाजनिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार क 11 और छात्र-छात्राओं को पेट दर्द की शिकायत के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इससे पहले 16 जुलाई की दोपहर कढ़ी-चावल खाने के बाद छात्र छात्राओं की हालत बिगड़ गई थी। उस समय 49 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। शुरुआत में भर्ती कराए गए 49 बच्चों में से 35 को 18 जुलाई को सुधार के बाद छुट्टी दे दी गई थी। हालांकि, 17 बच्चों का इलाज जारी था। इसी बीच, 18 जुलाई की रात चार और छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया। रविवार, 19 जुलाई की शाम को सात अन्य बच्चों को भी भर्ती कराया गया है। बच्चों की निगरानी के लिए अटल आवासीय विद्यालय में चिकित्सकों की एक टीम 24 घंटे तैनात की गई है। मेडिकल कॉलेज में भी बच्चों का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। इस मामले में प्रधानाचार्य जियालाल और दो फर्मों सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। कढ़ी-चावल समेत अन्य खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
Source link
अटल आवासीय विद्यालय में फिर फूड प्वाइजनिंग:ललितपुर में 11 छात्र छात्राएं बीमार, 16 जुलाई को 49 बच्चों की बिगड़ी थी हालत
