Headlines

शादी में जा रहे परिवार की बाइक हादसे का शिकार:पति और 3 साल की बेटी घायल; भाई की शादी में जा रहे थे




सहरसा के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के डुमरा चौक के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और तीन साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक का सवार वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के रामपुर वार्ड नंबर 3 निवासी श्यामल साह की 26 वर्षीय पत्नी ममता कुमारी के रूप में हुई है। 28 वर्षीय श्यामल साह ने बताया कि वे अपनी पत्नी ममता और बेटी फूलों कुमारी के साथ बुधवार शाम अपने भाई की शादी में शामिल होने सोनबरसा राज इलाके के केदली गांव जा रहे थे। बाइक सवार अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया
डुमरा चौक के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दूसरा बाइक सवार अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घायल पति श्यामल साह के अनुसार, टक्कर से उनकी पत्नी बाइक से गिर गईं और सड़क किनारे एक पत्थर से टकराने के कारण उनकी मौत हो गई। ममता की तीन साल की बेटी फूलों कुमारी भी अपनी मां के साथ बाइक पर थी। हादसे में उसके सिर में चोट आई है और वह अस्पताल में भर्ती है। श्यामल और ममता की शादी पांच साल पहले हुई थी। श्यामल ने बताया कि उनके साल की शादी शुक्रवार को होनी थी और इसको लेकर ही वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बाइक से ससुराल जा रहे थे। सोनबरसा राज थाना अध्यक्ष नागमणि ने बताया कि सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *