Headlines

शामलाजी रोड स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग काम शुरू:चित्तौड़गढ़ के यात्रियों पर रहेगा असर; एक घंटे देरी से चलेगी पैसेंजर




रेलवे ने उदयपुर सिटी-हिम्मतनगर रेलखंड के शामलाजी रोड स्टेशन यार्ड में तकनीकी काम शुरू किया है। यहां नॉन इंटरलॉकिंग का काम होने के कारण कुछ दिनों तक चार ट्रेनें अपने पूरे रूट पर संचालित नहीं होंगी। वहीं एक पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से रवाना होगी। इसका असर चित्तौड़गढ़, कपासन, मावली और उदयपुर रूट से सफर करने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगा। चार ट्रेनें बीच रास्ते तक ही चलेंगी उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार कोटा-असारवा एक्सप्रेस (19822) 29 सितंबर और 2 अक्टूबर को कोटा से चलकर केवल उदयपुर सिटी तक जाएगी। उदयपुर सिटी से असारवा के बीच इसका संचालन नहीं होगा। इसी तरह असारवा-कोटा एक्सप्रेस (19821) 30 सितंबर और 3 अक्टूबर को असारवा से नहीं चलेगी। यह ट्रेन उदयपुर सिटी से कोटा के लिए रवाना होगी। यानी असारवा और उदयपुर सिटी के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी। कानपुर सेंट्रल-असारवा स्पेशल (01905) 28 सितंबर और 5 अक्टूबर को कानपुर से चलकर केवल उदयपुर सिटी तक पहुंचेगी। वहीं असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल (01906) 29 सितंबर और 6 अक्टूबर को असारवा की बजाय उदयपुर सिटी से रवाना होगी। इन दोनों ट्रेनों का संचालन भी असारवा और उदयपुर सिटी के बीच नहीं होगा। असारवा-चित्तौड़गढ़ पैसेंजर एक घंटे देरी से चलेगी असारवा-चित्तौड़गढ़ पैसेंजर (69243) के समय में भी बदलाव किया गया है। यह ट्रेन 4 और 5 अक्टूबर को असारवा से निर्धारित समय के बजाय एक घंटे की देरी से रवाना होगी। ऐसे में चित्तौड़गढ़ आने वाले यात्रियों को भी देरी का सामना करना पड़ सकता है। ट्रैक और सिग्नल सिस्टम की होगी जांच रेलवे अधिकारियों के अनुसार शामलाजी रोड स्टेशन यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है। इस दौरान रेलवे ट्रैक और सिग्नल सिस्टम को नए तरीके से जोड़ने और उनकी जांच का काम होगा। इसी के चलते कुछ दिनों के लिए ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। काम पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन फिर निर्धारित समय और पूरे रूट पर शुरू कर दिया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि इन तारीखों में यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा की योजना बनाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *