Headlines

शास्त्री नगर में चापड़ से हमला, युवक गंभीर:जमशेदपुर के कदमा में बाबा फर्नीचर के पास हुई वारदात, पुरानी रंजिश की आशंका




जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर-2 में गुरुवार देर रात एक युवक पर चापड़ से हमला हुआ। बाबा फर्नीचर और फारूकी मस्जिद के पास हुई इस घटना में कैफ खान नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद स्थानीय लोगों ने घायल कैफ खान को तुरंत एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है कैफ खान के मामा शाहबाज आलम ने बताया कि हमलावर वारदात के बाद मौके से भाग गए। पुलिस को आशंका है कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते हुआ है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। शहर में लगातार हो रही चापड़बाजी की घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से हमलावरों को जल्द पकड़ने और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *