Headlines

शिपकी ला से मानसरोवर यात्रा शुरू करने की मांग:मंत्री जगत सिंह नेगी ने केंद्र से मामला उठाया; बोले- धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा




हिमाचल प्रदेश के राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने एक बार फिर शिपकी बॉर्डर (शिपकी ला) के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करने की जोरदार मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में विधानसभा से लेकर केंद्र सरकार तक लगातार मामला उठाने की बात कही है। मंत्री ने बताया कि शिपकी बॉर्डर से कैलाश मानसरोवर की दूरी मात्र 80 किलोमीटर है। भारत की ओर से शिपकी ला तक और शिपकी गांव से आगे का पूरा मार्ग सड़क से जुड़ा हुआ है। उनका सुझाव है कि यदि बीच के केवल 3 किलोमीटर के हिस्से को यात्रा शुरू होने पर जोड़ लिया जाए, तो यह श्रद्धालुओं के लिए सबसे सुगम मार्ग बन सकता है। ‘धार्मिक एवं साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा’ जगत सिंह नेगी ने विश्वास जताया कि इस मार्ग के खुलने से चीन के साथ द्विपक्षीय संबंध बेहतर होंगे और देश के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त, इस पहल से हिमाचल प्रदेश, विशेषकर किन्नौर जिले में धार्मिक एवं साहसिक पर्यटन को अभूतपूर्व बढ़ावा मिलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *