Headlines

शिमला के रिज-माल पर ऑटो-रिक्शा लेकर पहुंचे विदेशी टूरिस्ट:नो-व्हीकल जोन में एंट्री से हड़कंप, सुरक्षा पर सवाल; ₹1500 का चालान कटा




शिमला के ऐतिहासिक माल रोड और रिज पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब इंग्लैंड के तीन नागरिक केरल नंबर का एक ऑटो-रिक्शा लेकर प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच गए। नो-व्हीकल जोन में वाहन के प्रवेश से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए। जानकारी के अनुसार, केरल रजिस्ट्रेशन (KL07DE2685) वाला ऑटो-रिक्शा ‘रिक्शा रन’ एडवेंचर रैली का हिस्सा था। वाहन पर यूनाइटेड किंगडम के झंडे की ब्रांडिंग भी लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि विदेशी पर्यटक रास्ता भटककर माल रोड और रिज तक पहुंच गए। प्रतिबंधित क्षेत्रों की नहीं थी जानकारी मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने ऑटो को रोककर विदेशी नागरिकों से पूछताछ की। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें माल रोड और रिज पर वाहनों के प्रवेश प्रतिबंध की जानकारी नहीं थी और वे अनजाने में इस मार्ग पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें नियमों की जानकारी दी और नियमानुसार 1500 रुपए का चालान काटा। रिज व माल रोड पूरी तरह नो-व्हीकल जोन माल रोड और रिज पूरी तरह नो-व्हीकल जोन है, जहां सामान्य परिस्थितियों में निजी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहता है। केवल अधिकृत सरकारी या आपातकालीन वाहनों को ही विशेष अनुमति के तहत प्रवेश मिलता है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने पर्यटकों व आम लोगों से अपील की है कि माल रोड और रिज क्षेत्र में किसी भी प्रकार का वाहन लेकर प्रवेश न करें तथा निर्धारित यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस की सुरक्षा पर सवाल वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जिस क्षेत्र में बिना अनुमति वाहन का प्रवेश लगभग असंभव माना जाता है, वहां एक ऑटो-रिक्शा कैसे पहुंच गया। अब यह जांच का विषय है कि सुरक्षा व्यवस्था में चूक कहां हुई और वाहन प्रतिबंधित क्षेत्र तक कैसे पहुंचा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *