Headlines

शिमला में धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड की नई मशीन:रेडियोलॉजिस्ट के इंतजार में मरीज; गर्भवती महिलाओं की बढ़ी परेशानी




हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर के खनेरी अस्पताल में नई अल्ट्रासाउंड मशीन पहुंच गई है, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट की अनुपस्थिति के कारण इसे बंद कर दिया गया है। इससे चार जिलों के मरीजों को फिलहाल अल्ट्रासाउंड सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है और उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है। इस स्थिति से विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को परेशानी हो रही है, जिन्हें अल्ट्रासाउंड के लिए निजी क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ रहा है। सरकारी अस्पतालों में यह सुविधा निःशुल्क उपलब्ध होनी चाहिए। इसके अलावा, सर्जरी से जुड़े मरीजों को भी अल्ट्रासाउंड की आवश्यकता होती है, जिससे ग्रामीण व्यवस्थाओं से खासे परेशान हैं। मशीन चालू होने में लगेगा समय- प्रबंधन अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि एक्स-रे मशीन ठीक हो गई है, जिससे लाखों ग्रामीणों को कुछ राहत मिली है। हालांकि, अल्ट्रासाउंड मशीन के चालू होने में अभी समय लगेगा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रोशन कौंडल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से खनेरी अस्पताल को अल्ट्रासाउंड मशीन मिली है और मरीजों को अब बिना किसी रुकावट के अस्पताल परिसर में अल्ट्रासाउंड करवाने की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में कोई रेडियोलॉजिस्ट होगा नियुक्त फिलहाल, यह मशीन तभी खुलेगी जब खनेरी अस्पताल में कोई रेडियोलॉजिस्ट नियुक्त होगा। ऐसे में, इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए चार जिलों के लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *