![]()
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में नगर परिषद ने गुरुवार को पंजीकृत सब्जी विक्रेता स्ट्रीट वेंडर्स के साथ अपनी पहली बैठक 5 बजे आयोजित की। बैठक का मुख्य उद्देश्य विक्रेताओं के साथ संवाद स्थापित करना, उन्हें नगर परिषद के दिशा-निर्देशों से अवगत कराना और शहर में स्वच्छ एवं सुरक्षित वेंडिंग व्यवस्था सुनिश्चित करना था। बैठक की अध्यक्षता नप अध्यक्ष करण शर्मा ने की, जिसमें ईओ बीआर नेगी भी उपस्थित रहे। कूड़ा खुले में न फेंकने के निर्देश बैठक के दौरान नगर परिषद ने सभी पंजीकृत विक्रेताओं से निर्धारित नियमों का पालन करने का आग्रह किया। विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे केवल निर्धारित स्थान की सीमा के भीतर ही अपना कारोबार करें। उन्हें सार्वजनिक मार्गों पर सामान फैलाने से बचने को कहा गया, ताकि पैदल चलने वाले लोगों और यातायात को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अतिरिक्त, दुकानदारों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और कूड़ा खुले में न फेंकने के निर्देश भी दिए गए। सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास नगर परिषद की ओर से बताया गया कि स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक व्यवस्थित वेंडिंग जोन चिन्हित करने की प्रक्रिया जारी है। प्रस्तावित वेंडिंग जोन में विक्रेताओं के बैठने की उचित व्यवस्था के साथ आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। इससे एक ओर विक्रेताओं को व्यवस्थित स्थान मिलेगा, वहीं दूसरी ओर शहर की यातायात व्यवस्था और स्वच्छता को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। सभी विक्रेता निर्धारित सीमाओं का पालन करें परिषद ने कहा कि नई व्यवस्था लागू होने तक सभी विक्रेता निर्धारित सीमाओं का पालन करें और परिषद का सहयोग करें। नगर परिषद का उद्देश्य किसी के रोजगार को प्रभावित करना नहीं है, बल्कि विक्रेताओं को सम्मानजनक एवं व्यवस्थित स्थान उपलब्ध करवाते हुए शहर में स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित व्यवस्था कायम करना है।
Source link
शिमला में स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा व्यवस्थित वेंडिंग जोन:सड़क पर सामान फैलाने पर रोक, नई व्यवस्था के समझाए नियम
