Headlines

शिमला में हाईवे पर गिरा पहाड़, VIDEO:लैंडस्लाइड से बाल-बाल बचीं 2 गाड़ियां, लोगों ने भागकर बचाई जान; 2 वाहनों को हल्का नुकसान




हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली-ढली बाईपास पर बुधवार दोपहर बाद भारी लैंडस्लाइड हो गया। अचानक पहाड़ का बड़ा हिस्सा भरभराकर सड़क पर आ गिरा। जिस समय पहाड़ गिर रहा था, उस दौरान सड़क से दो गाड़ियां गुजर रही थीं। गनीमत रही कि दोनों वाहन मलबे की चपेट में आने से बच गए और सुरक्षित निकल गए। यही नहीं सड़क के दूसरे किनारे पर बड़ी संख्या में गाड़ियां पार्क थी। लैंडस्लाइड का पूरा घटनाक्रम किसी ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। इसमें पहाड़ का बड़ा हिस्सा अचानक सड़क की ओर गिरते हुए दिखाई दे रहा है और तीन से चार लोग भी भागकर अपनी बचाते देखे जा सकते है। लैंडस्लाइड के कारण सड़क पर बड़ी मात्रा में मलबा आ गया। इससे आसपास खड़े दो वाहनों को भी हल्का नुकसान होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़ी पिकअप की उतारी हुई बॉडी भी मलबे की चपेट में आ गई और क्षतिग्रस्त हो गई। बारिश के दौरान लैंडस्लाइड जिस समय लैंडस्लाइड हुआ, उस दौरान शिमला में बारिश हो रही थी। बारिश के बीच अचानक पहाड़ का हिस्सा सड़क पर आने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि लैंडस्लाइड के समय सड़क पर मौजूद दोनों वाहन मलबे से बचकर निकल गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। लैंडस्लाइड के बाद कुछ देर के लिए सड़क भी बंद हो गई। पहाड़ों की बेतरतीब कटिंग जिम्मेदार: शैलेंद्र शिमला के पूर्व डिप्टी मेयर शैलेंद्र चौहान ने बताया कि सड़क किनारे उनकी पिकअप की बॉडी रखी हुई थी, जो लैंडस्लाइड में क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने लैंडस्लाइड के लिए पहाड़ों की 90 डिग्री में की जा रही कटिंग को जिम्मेदार बताया है। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि पहाड़ की सीधी कटिंग और बारिश के कारण जमीन कमजोर होने से लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ रहा है। कुछ दिन पहले भी ढली बाइपास में बड़ा पहाड़ सड़क पर गिर गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *