शिवपुरी में उफनती नदी में बहीं सैकड़ों गाय-भैंसें:पुलिया पार करते समय तेज बहाव में फंसे मवेशी, कुछ दूर जाकर बचीं जानें




शिवपुरी जिले की ग्राम पंचायत गुरुकुदवाया में शुक्रवार सुबह लगातार बारिश के चलते नदी उफान पर आ गई। गुरुकुदवाया-गुर्जा केमखेड़ा मार्ग पर बनी पुलिया के ऊपर से पानी का तेज बहाव हो रहा था। इसी दौरान पठार की ओर चरने जा रहीं सैकड़ों गाय-भैंसें नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गईं और पानी में बहने लगीं। तेज बहाव में बहते दिखे मवेशी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बड़ी संख्या में मवेशी नदी के तेज बहाव में बहते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, कुछ दूरी तक बहने के बाद अधिकांश मवेशी नदी के किनारे सुरक्षित पहुंच गए। फिलहाल घटना में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। बारिश से बढ़ा नदी-नालों का जलस्तर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। गुरुकुदवाया-गुर्जा केमखेड़ा मार्ग पर पुलिया के ऊपर से पानी बहने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बहाव वाले रास्तों और पुल-पुलियों को पार करने में खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों से ऐसे स्थानों पर सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *