Headlines

शिविर में 59 लोगों ने किया रक्तदान



जींद| संत निरंकारी भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जींद ब्लड बैंक में आई रक्त की कमी को देखते हुए आयोजित इस शिविर में 56 पुरुषों और 3 महिलाओं सहित कुल 59 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान नागरिक अस्पताल से डॉक्टरों की टीम ने रक्तदाताओं की पूर्ण स्वास्थ्य जांच की। निरंकारी मिशन की ओर से इस विशेष शिविर का आयोजन किया गया। मिशन के अनुसार, युगदृष्टा बाबा गुरबचन सिंह ने समाज को अंधविश्वासों, नशा मुक्ति और कुरीतियों से मुक्त करने की नींव रखी थी। यह दिवस प्रताप सिंह सहित उन सभी समर्पित संतों की स्मृति को भी नमन करता है, जिन्होंने मानव एकता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के मार्गदर्शन में संत निरंकारी मिशन निष्काम सेवा, प्रेम, शांति और समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहा है। रक्तदान शिविर केवल एक कार्य नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सजीव माध्यम है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *