![]()
शेखपुरा में पिछले मंगलवार को हुई चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह घटना शहर के अतिव्यस्तम चांदनी चौक स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के पास हुई थी। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शहर के बाईपास रोड स्थित बिजली कार्यालय के समीप रहने वाले मुरलीधर राम के पुत्र प्रेम राम को आपसी रंजिश में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। घटना के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चार अज्ञात आरोपियों को अभियुक्त बनाया गया
घायल प्रेम राम के मित्र कुश कुमार के फर्द बयान पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें तीन नामजद और चार अज्ञात आरोपियों को अभियुक्त बनाया गया है। नामजद आरोपियों में हसनगंज निवासी नीरज कुमार, कटरा चौक निवासी सोनू कुमार और शेखर कुमार शामिल हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने नामजद आरोपी सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा
गौरतलब है कि मंगलवार को बैंक ऑफ महाराष्ट्र के सामने दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट और चाकूबाजी हुई थी। इसी दौरान प्रेम राम और एक अन्य व्यक्ति को धारदार चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link
शेखपुरा चाकूबाजी कांड में एक आरोपी गिरफ्तार:3 नामजद समेत 7 पर केस, मुख्य आरोपी अब भी फरार, पुलिस की छापेमारी जारी
