![]()
श्रीगंगानगर शहर में महिला वकील और युवक के बीच मारपीट हो गई। घर के सामने स्कूटी खड़ी करने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों एक दूसरे को थप्पड़ मारने लगे। घटना सदर थाना क्षेत्र के यूआईटी रोड पर बुधवार की शाम करीब साढ़े 5 बजे हुई। घटना का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची और समझाइश की। सदर थाना अधिकारी सुभाषचंद ढील ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाने के कारण मामला दर्ज नहीं हुआ है। पहले देखिए- घटना से जुड़ी तस्वीर घर के गेट के सामने खड़ी थी स्कूटी
जानकारी के अनुसार, यूआईटी रोड स्थित एनडीजे सोलर के सामने रहने वाली महिला वकील मंजू गुप्ता (41) बुधवार शाम करीब 5:30 बजे कोर्ट से अपने घर पहुंचीं। उनके घर के मुख्य गेट के ठीक सामने एक स्कूटी खड़ी थी। बताया जा रहा है कि स्कूटी लेकर आया युवक पास में फिजियोथैरेपिस्ट राहुल ताखर के यहां इलाज के लिए आया था। मंजू गुप्ता ने युवक से स्कूटी हटाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच धक्का-मुक्की के बाद मारपीट शुरू हो गई। CCTV में कैद हुई हाथापाई
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें महिला वकील और युवक के बीच हाथापाई होती दिखाई दे रही है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को सदर थाने ले गई। समर्थक वकील भी पहुंचे थाने
घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंच गए। महिला वकील के समर्थन में कुछ वकील भी थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। थानाधिकारी बोले- रिपोर्ट मिलने पर जांच करेंगे
सदर थाना अधिकारी सुभाषचंद ढील ने बताया- दोनों पक्षों की ओर से अभी तक लिखित रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
श्रीगंगानगर में महिला वकील और युवक में मारपीट, VIDEO:घर के आगे स्कूटी पार्किंग करने को लेकर हुआ विवाद
