भास्कर न्यूज | कांटाबांजी हरि भवन परिसर में अग्रवाल सभा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। महोत्सव के तीसरे दिन सोमवार को प्रायोजक नवीन अग्रवाल एवं किशन अग्रवाल (बंगोमुंडा) ने महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अग्रवाल सभा ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक छापड़िया ने बताया कि सहयोगी संस्थाओं के साथ आयोजित प्रतियोगिताओं में बच्चों और महिलाओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। अग्रवाल मित्र मंडल ने ‘स्टॉप वॉच’ प्रतियोगिता कराई, जिसके संयोजक मोहित अग्रवाल व गोपाल अग्रवाल रहे। अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की ‘बिजनेस क्वीन’ प्रतियोगिता का संयोजन मोनिका गुप्ता व सविता छापड़िया ने किया। तेरापंथ युवक परिषद ने म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता कराई, जिसके संयोजक ऋषभ जैन व मनीष जैन रहे। मारवाड़ी युवा मंच प्रगति शाखा ने ‘लक्ष्मी पुत्री’ प्रतियोगिता दीपा जैन व सुधा खेमका के संयोजन में आयोजित की। मारवाड़ी महिला समिति ने ‘म्यूजिकल चेयर विथ डाइस’ (संगीता झरवलिया व अनीता अग्रवाल) और ‘बोल बेबी बॉल’ (सीए नेहा अग्रवाल व निशा खेमका) प्रतियोगिताएं कराईं। दिन का समापन मारवाड़ी युवा मंच की ‘गैस करो’ प्रतियोगिता से हुआ। सभी वर्गों के प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लिया। पूरे परिसर में दिनभर उत्सव का माहौल बना रहा।
Source link
श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव में ‘स्टॉप वॉच’ से ‘बिजनेस क्वीन’ तक हुए रोचक मुकाबले
