Headlines

संगरूर में किसान से 65 हजार रुपए की लूट:बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे थे, पुलिस मामले की जांच में जुटी




संगरूर जिले में एक किसान से 65 हजार रुपये की लूट हुई है। तीन मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश बदमाशों ने दरांती जैसे धारदार हथियार दिखाकर इस वारदात को अंजाम दिया। किसान जगजीत सिंह यह रकम अपनी लेबर को भुगतान करने के लिए बैंक से निकालकर ले जा रहे थे। यह घटना संगरूर से हरेड़ी गांव जाने वाली सड़क पर हुई। जगजीत सिंह जब रास्ते में थे और अपनी लेबर के फोन पर बात कर रहे थे, तभी अचानक पीछे से आए बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया। उन्होंने दरांती दिखाकर जगजीत सिंह को डराया और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को दी जानकारी पीड़ित जगजीत सिंह ने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर घटना की सूचना दी। लूट की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। जिले के तीन थानों के एसएचओ (थाना प्रभारी) और आला अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जगजीत सिंह के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार मोटरसाइकिल सवार बदमाशों का पीछा करने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। अधिकारियों ने दावा किया है कि पुलिस बदमाशों के बेहद करीब है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *