![]()
संगरूर के मुंशीवाला गांव में आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी से जुड़े कई नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए। यह कार्यक्रम पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय इंदर सिंगला की मौजूदगी में हुआ। इन आयोजनों से भवानीगढ़ और आसपास के इलाकों में कांग्रेस की संगठनात्मक ताकत मजबूत हुई है। मुंशीवाला गांव में हुए कार्यक्रम में AAP की महिला नेता कुलविंदर कौर, हरजीत कौर, प्यार कौर, सुखपाल कौर और अमरजीत सिंह कांग्रेस में शामिल हुए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रंजीत कौर बदेशा, बलविंदर खैरा, पूर्व सरपंच सुखविंदर सिंह, दीप मुंशीवाला और कुलविंदर मारुति जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी मौजूद थे। उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत किया। जब से AAP सरकार बनी, गांव में कोई काम नहीं हुआ : कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बताया कि जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, उनके गांव में कोई काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि लोग उनसे पूछते हैं कि उन्होंने AAP को वोट क्यों दिया, लेकिन न तो मौजूदा सरपंच की चलती है और न ही विधायक नरेंद्र कौर ने किसी गांव में विकास का काम किया है। इससे लोगों में भारी निराशा है। उन्होंने कहा कि जब किसी कार्यकर्ता की अपनी ही पार्टी में बात न सुनी जाए, तो इससे बड़ी निराशा कुछ नहीं होती। उन्होंने बताया कि वे पूर्व मंत्री विजेंद्र सिंगला की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। सिंगला ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा।
Source link
संगरूर में AAP के कई नेता-कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल:पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला ने किया स्वागत, गांव में काम न होने से नाराज थे
