Headlines

सड़क पर हाथियों का दल आया तो थमे वाहन,VIDEO:रायगढ़ में वन अमले ने दोनों ओर ट्रैफिक रोका, 24 हाथियों ने सुरक्षित रोड क्रॉस किया




रायगढ़ जिले के तमनार रेंज के सामारुमा इलाके में रविवार शाम हाथियों का दल सड़क पर पहुंच गया। हाथियों के सड़क पार करने से पहले वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया और दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी। इसके बाद हाथियों ने बिना किसी बाधा के सड़क पार की और जंगल की ओर चले गए। हाथियों के सड़क पर आने की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कई लोगों ने मोबाइल से हाथियों के सड़क पार करने का वीडियो भी बनाया। दल में नर और मादा हाथियों के साथ शावक भी शामिल थे। पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में हाथियों की लगातार आवाजाही बनी हुई है। दोनों ओर वाहन रुकवाकर कराया रोड क्रॉस वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक हाथियों के सड़क पर आने की सूचना मिलते ही अमला सक्रिय हो गया। कर्मचारियों ने सड़क के दोनों ओर वाहनों को रुकवा दिया, ताकि हाथियों को किसी तरह की परेशानी न हो। कुछ देर बाद हाथियों का पूरा दल सुरक्षित तरीके से सड़क पार कर जंगल की ओर चला गया। रायगढ़ वन मंडल में 51 हाथी, लगातार निगरानी विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार, रविवार को रायगढ़ वन मंडल क्षेत्र में कुल 51 हाथियों की मौजूदगी दर्ज की गई। इनमें 13 नर, 32 मादा और 6 शावक शामिल हैं। हाथियों के मूवमेंट वाले क्षेत्रों में वन विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। तमनार में लगातार बना हुआ है हाथियों का मूवमेंट घरघोड़ा सब डिवीजन के SDO आशुतोष मंडावा ने बताया कि, तमनार रेंज में पिछले कुछ दिनों से हाथियों का मूवमेंट बना हुआ है। रविवार को 24 हाथियों का दल सड़क किनारे पहुंचा था। सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और दोनों ओर से वाहनों को रोककर हाथियों को सुरक्षित तरीके से सड़क पार कराया। वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है। प्रभावित और आसपास के क्षेत्रों में मुनादी कराकर लोगों को भी सतर्क किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *