Headlines

युवक पर जानलेवा हमला, गर्दन को छूकर निकली बुलेट:घर बनाने को लेकर चल रहा था विवाद, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी




गयाजी के के हरली खुर्द गांव में रविवार देर रात आपसी विवाद में फायरिंग हुई है। एक युवक को गोली लगी है। बुलेट गर्दन के पास लगी और छूते हुए निकल गई। घायल को एएनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य है। घायल की पहचान नगेंद्र पासवान(25) के तौर पर हुई है। घटना बोधगया थाना क्षेत्र की है। ग्रामीणों का कहना है कि नगेंद्र पासवान अपने घर के निर्माण कार्य में लगा था। इस बात को लेकर गांव के विजय यादव से उसका विवाद हुआ था। शाम में भी दोनों बीच गाली-गलौज और कहासुनी हुई थी। इसके बाद देर रात विजय आया और टारगेट करके गोली चला दिया। मौके पर पहुंची पुलिस गोलीबारी की सूचना पर एसडीपीओ बोधगया मधु कुमारी, थानाध्यक्ष मनोज कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना के पीछे की वजह क्या थी। इसकी जांच की जा रही है। घायल को अस्पातल में एडमिट कराया गया है। एसएसपी ने बनाई विशेष टीम, तकनीकी शाखा भी शामिल मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने गोलीबारी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया है। टीम का नेतृत्व एसडीपीओ बोधगया को दिया गया है। इसमें थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी भी शामिल हैं। टीम घटना में शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। मामले की छानबीन की जा रही है एसडीपीओ ने मधु कुमारी ने बताया वारदात में संलिप्त लोगों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि गोली किस वजह से चलाई गई। घटना में इस्तेमाल हथियार और गोली चलाने वाले व्यक्ति के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। गांव में फिलहाल स्थिति सामान्य बोधगया थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गोलीबारी के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस की विशेष टीम कार्रवाई में जुटी है। घायल युवक का इलाज एएनएमसीएच में कराया जा रहा है। इस मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। गांव में फिलहाल स्थिति सामान्य है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *