![]()
चारबाग रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की संयुक्त टीम ने सप्तक्रांति एक्सप्रेस से करीब चार किलोग्राम चरस बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 करोड़ रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। डीआरआई के इनपुट पर ट्रेन में छापेमारी मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जा रही ट्रेन संख्या 12557 सप्तक्रांति एक्सप्रेस मंगलवार रात करीब 11:37 बजे चारबाग स्टेशन पहुंची। डीआरआई से मिले इनपुट के आधार पर आरपीएफ प्रभारी भूपेंद्र सिंह डागर के नेतृत्व में टीम ने ट्रेन की तलाशी शुरू की। इंजन से पीछे तीसरी बोगी में दो संदिग्ध यात्रियों को बैग के साथ पकड़ा गया। बैग की तलाशी में मिली चार किलो चरस तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के बैग से करीब चार किलोग्राम चरस बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय, निवासी पूर्वी चंपारण और अभिषेक, निवासी पश्चिमी चंपारण, बिहार के रूप में हुई है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब चार करोड़ रुपये बताई गई है। नेपाल से बिहार के रास्ते दिल्ली पहुंचानी थी खेप पूछताछ में सामने आया कि चरस की यह खेप नेपाल से बिहार के रास्ते दिल्ली ले जाई जा रही थी। आरोपियों ने पूछताछ में इसे दिल्ली के क्लबों में सप्लाई किए जाने की जानकारी दी। टीम अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल आरपीएफ और डीआरआई ने बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की। पूछताछ पूरी होने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
Source link
सप्तक्रांति एक्सप्रेस से 4 करोड़ की चरस बरामद, दो गिरफ्तार:चारबाग स्टेशन पर आरपीएफ-डीआरआई की संयुक्त कार्रवाई, नेपाल से बिहार के रास्ते दिल्ली ले जाने का दावा
