Headlines

Dhanrua Accident: Two Youths Die Due To Electrocution In Patna


पटना जिले के धनरूआ थाना क्षेत्र के बहरामपुर पंचायत अंतर्गत मंगलवार देर शाम अमरपुरा के बलवा पर टोला में दो युवकों की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों युवक धान की फसल की पटवन करने खेत गए थे।

.

मृतकों की पहचान बलवा पर टोला निवासी बिलेंद्र बिंद (23), पिता रामाशीष बिंद और मनोज बिंद (32), पिता सोनारिक बिंद के रूप में हुई है। करंट लगने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई।

हादसे की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। धनरूआ पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद परिजनों में दुख का माहौल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

धनरूआ थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह हादसा बिजली के करंट से हुआ या कोई और वजह थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *