Headlines

समस्तीपुर- बेटी के छठी समारोह में मां की हत्या:पति ने आंख में मारी गोली; शराब पीने-आर्केस्ट्रा में लड़कियों को डांस कराने से किया था मना




समस्तीपुर में बेटी के जन्म उत्सव का आनंद मातम में बदल गया। शराब पीने और आर्केस्ट्रा में लड़कियों को डांस कराने से मना करने पर पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान सूरज सहनी की पत्नी अंजुला कुमारी(26) के रूप में हुई है। पांच साल पहले शादी हुई थी। दो बेटों के बाद तीसरी संतान के रूप में बेटी का जन्म हुआ था। घटना हलई थाना क्षेत्र के चलालशाही वार्ड-6 की है। ‘मेरी आंखों के सामने जीजा ने बहन को गोली मार दी’ प्रत्यक्षदर्शी मृतका की बहन प्रियंका कुमारी ने बताया कि बहनोई ने मेरी आंखों के सामने मेरी बहन को गोली मार दी। मैं चिल्लाती रही, जब तक लोग पहुंचे वो फरार हो चुका था।बच्चे के जन्म के बाद से ही करीब एक सप्ताह से यहीं रह रही थी। जीजा को शराब पीने की लत थी। मेरी बहन अंजुला अपनी नवजात बेटी के साथ कमरे में थी। छठी समारोह में जुटे थे परिवार के लोग मृतका के भाई गजेंद्र ने बताया कि भांजी के जन्म के बाद मंगलवार रात छठी का भोज था। इसमें वैशाली के डभैत से परिवार के लोग भी पहुंचे थे। रात करीब 11 बजे दरवाजे पर मेहमान खाना खा रहे थे। इस दौरान बहनोई सूरज सहनी पिस्तौल लेकर वहां पहुंचे और एक गोली चला दी। इसके बाद वो बाहर चले गए। कुछ देर बाद बहनोई अपने दोस्तों के साथ नशे की हालत में घर पहुंचे। मेरी बहन से पैसा मांग रहे थे। बोल रहे थे कि दोस्तों को पार्टी देना है। ऑर्केस्ट्रा भी बुलाया है। अंजुला ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान उसने दाहिनी आंख के पास गोली मार दी।
सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ डालता था तस्वीर मृतका के छोटे भाई जितेंद्र ने बताया कि बहनोई नशे का आदी था। वह सोशल मीडिया अकाउंट पर हाथ में पिस्तौल लेकर तस्वीर और स्टोरी भी डालता था। करीब एक महीने पहले छोटी बहन की शादी में भी उसने नशे की हालत में काफी हंगामा किया था और सामान को नुकसान पहुंचाया था। उस दौरान उसने हमोलोगं को धमकी भी दी थी। हालांकि बाद में आपसी समझौते से मामला शांत हो गया था। मां ने भी लगाए मारपीट के आरोप मृतका की मां राजकुमारी देवी ने आरोप लगाया कि उसका दामाद कोई काम नहीं करता था और बदमाश प्रवृत्ति का था। वह अक्सर उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। उनकी बेटी की हत्या की साजिश के तहत ही परिवार के लोगों को बुलाया गया था। करीब एक महीने पहले छोटी बेटी की शादी के दौरान भी आरोपी ने काफी हंगामा किया था। उस दौरान उसने मेरे दोनों बेटों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। मुख्यमंत्री से न्याय की मांग करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। चाचा बोले- नशे की लत के कारण बंद हो गया मुर्गी फार्म आरोपी सूरज सहनी के चाचा रवि सहनी ने बताया कि उनके भतीजे ने कुछ दिन पहले मुर्गी फार्म खोला था, लेकिन नशे की लत के कारण कुछ ही दिनों में वह बंद हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *