Headlines

समालखा में कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:फरीदाबाद से लौट रहा, निजी कंपनी में करता काम, यूपी का रहने वाला




पानीपत जिले के समालखा में जीटी रोड पर पट्टीकल्याणा गांव के पास गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार सौरव की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शामली के उमरपुर जलालाबाद निवासी सौरव के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात कैंटर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हल्दाना चौकी इंचार्ज नरेश कुमार ने जानकारी दी कि सौरव फरीदाबाद की एक निजी कंपनी में काम करता था। वह गुरुवार सुबह अपनी बाइक से फरीदाबाद से अपने घर लौट रहा था। पिता की शिकायत पर कैंडर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज पट्टीकल्याणा के पास गुलशन ढाबे के सामने पहुंचने पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे कैंटर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सौरव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतक के पिता जयकुंवार की शिकायत पर अज्ञात कैंटर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस कैंटर चालक की तलाश में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *