Headlines

सरगुजा में तेज रफ्तार 2 बाइकों में भिड़ंत,पति की मौत:पत्नी की हालत गंभीर; दूसरे बाइक सवार को भी आई चोटें




छत्तीसगढ़ के सरगुजा में मंगलवार शाम दो बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार पति की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दूसरी बाइक सवार युवक को भी चोटें आई हैं। घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलदगी की है। घर लौट रहे थे पति-पत्नी जानकारी के मुताबिक, हादसा मंगलवार शाम करीब 4 बजे बेलदगी में हुआ। चांदो निवासी देवधन दास (40) अपनी पत्नी सिद्धि दास के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर में देवधन दास के सिर में गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सिद्धि दास गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दूसरी बाइक सवार ग्राम पंचायत बेलदगी निवासी दिलीप कुजूर को भी चोटें आई हैं। उसका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों बाइक सवारों ने नहीं पहना था हेलमेट बताया जा रहा है कि दिलीप कुजूर तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। इसी दौरान दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के समय दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *