सरियों के नीचे दबने से कश्मीरी ड्राइवर की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, सड़क से नीचे पलटा ट्रक; कुरुक्षेत्र जीटी रोड पर हादसा




कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पर मारकंडा कॉलोनी के पास हुए एक्सीडेंट में कश्मीर के ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी मुस्तफा गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक में लोहे के सरिए लदे हुए थे। टक्कर के बाद ट्रक सड़क से नीचे खड्डे में जा गिरा और ड्राइवर व क्लीनर सरिए के नीचे दब गए। ड्राइवर की पहचान जहांगीर अहमद रेशी (25) निवासी बहरामपुर जिला बारामूला जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई। उसका घायल साथी मुस्तफा भी कश्मीर का रहने वाला है। एक्सीडेंट ट्रैक्टर-ट्रॉली (HR92-7603) की वजह से हुआ। इसलिए पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर तौसीफ अहमद रेशी के मुताबिक, उसे अपने भाई के साथ हुए एक्सीडेंट का पता चला था। सूचना पाकर वो शाहाबाद पहुंच गया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उसे जानकारी दी कि ड्राइवर तेज स्पीड और लापरवाही से ट्रैक्टर-ट्रॉली को चला रहा था। वह ट्रैक्टर-ट्रॉली को zig-zag तरीके से चला रहा था। इसी दौरान उसने ट्रक को टक्कर मार दी। सरियों के नीचे दबे थे दोनों इस वजह से उसके भाई का ट्रक बेकाबू हो गया। इसलिए ट्र्रक जीटी रोड से मारकंडा कॉलोनी की तरफ खड्डे में गिर गया। उसका भाई और मुस्तफा ट्रक में लदे सरिए के नीचे दबने से बुरी तरह से घायल हो गए। हाइड्रा और क्रेन की मदद से सरिए हटाकर उनको बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से शाहाबाद के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। भाई की मौत और क्लीनर रेफर यहां अस्पताल में डॉक्टरों ने उसके भाई जहांगीर को मृत घोषित कर दिया। मुस्तफा को प्राथमिक उपचार के बाद एलएनजेपी और यहां से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। उधर, पुलिस ने शाहाबाद थाने में शिकायत पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *