Headlines

सलमान खान ने लीक पेपर से दी थी परीक्षा:एक्टर बोले- मेरे लिए आता था लीक पेपर; नीट विवाद के बीच पुराना वीडियो वायरल




देशभर में चल रहे नीट पेपर लीक विवाद पर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने छात्रों का समर्थन किया है। उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन की तारीफ करते हुए सरकार से कड़े कदम उठाने की अपील की। सलमान के इस पोस्ट के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर ‘द कपिल शर्मा शो’ का एक पुराना वीडियो वायरल होने लगा। इस वीडियो में उनके पिता सलीम खान खुलासा कर रहे हैं कि स्कूल के दिनों में सलमान के लिए एक शख्स लीक पेपर घर लाता था। सलमान ने भी शो में हंसते हुए इसे स्वीकार किया था। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं। ‘गणेश मेरे लिए लाता था लीक पेपर
वीडियो में सलमान खान अपने पिता सलीम खान और भाइयों अरबाज व सोहेल खान के साथ कपिल शर्मा के शो में नजर आ रहे हैं। शो में सलीम खान बताते हैं कि कैसे गणेश नाम का एक व्यक्ति उनके घर आता था और सलमान उसकी बहुत खातिरदारी करते थे। सलीम खान ने मजाकिया अंदाज में कहा था, “मुझे समझ नहीं आता था कि गणेश को मुझसे भी ज्यादा इज्जत क्यों मिल रही है। बाद में पता चला कि जब परीक्षा का पेपर लीक होता था, तो वही लाकर देता था।” इस पर सोहेल खान ने हंसते हुए कहा कि टीवी पर पारिवारिक राज खोले जा रहे हैं। तभी सलमान ने मुस्कुराते हुए सफाई दी कि वह पेपर सोहेल के लिए नहीं, बल्कि उनके अपने लिए आता था। बचाव में उतरे फैंस- बोले स्कूल की बात
पुराना वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स ने सलमान को घेरने की कोशिश की, लेकिन सलमान के फैंस उनके समर्थन में आ गए। सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि यह उनके स्कूल के दिनों की पुरानी और हल्की-फुल्की बात थी। एक यूजर ने लिखा, “सलमान अपने स्कूल के दिनों की बात कर रहे थे, इसका राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा से कोई मुकाबला नहीं है।” वहीं कई यूजर्स ने उन्हें इस मुद्दे पर ट्रोल किया आंदोलन का हिंसक होना बेहद दुखद लंबी चुप्पी के बाद फिल्म इंडस्ट्री से जंतर-मंतर में छात्रों के साथ हुई हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने वाले सलमान खान पहले सुपरस्टार बन चुके हैं। उन्होंने न सिर्फ छात्रों के साथ हुई हिंसा की कड़ी निंदा की, बल्कि उनके विरोध प्रदर्शन को सही करार दिया। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सरकार जल्द ही उनका साथ देगी और शिक्षा व्यवस्था में बेहतरी होगी। साथ ही एक्टर ने कहा कि ये सिर्फ छात्रों और शिक्षा का मुद्दा है इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश नहीं करना चाहिए। सलमान खान ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने स्कूल के दिनों की एक तस्वीर शेयर कर लिखा- यह एक बेहद शांतिपूर्ण आंदोलन था। यह देखकर बहुत दुख होता है कि इसे हिंसक मोड़ लेना पड़ा। इस आंदोलन में घायल हुए छात्रों और उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है। यह देखकर खुशी होती है कि हमारे देश के छात्र बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग के लिए एकजुट होकर सामने आए हैं और उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया है। आगे सलमान खान लिखते हैं, ‘मैं छात्रों के इस कदम की दिल से सराहना करता हूं। उन्होंने जिस समर्पण, ईमानदारी और मेहनत से पढ़कर अपना भविष्य बनाने का जज्बा दिखाया है, वह काबिले-तारीफ है। यही युवा पीढ़ी एक शिक्षित और मजबूत भारत का निर्माण करेगी और देश का नाम रोशन करेगी।’ सलमान ने आगे लिखा, ‘यह आंदोलन और यह विरोध प्रदर्शन बिल्कुल सही दिशा में किया गया है और छात्रों ने इसे पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाया। उनका साहस, हिम्मत और शिक्षा के प्रति समर्पण प्रेरणादायक है।’ ‘यह मुद्दा छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के बीच का है। इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। इसका पूरा श्रेय सिर्फ हमारे देश के छात्रों को मिलना चाहिए। मुझे पूरा विश्वास है कि सरकार भी उनका साथ देगी और हमारी शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सकारात्मक कदम उठाएगी। यह सभी के लिए फायदे की स्थिति होगी। मैं सकारात्मक फैसले की उम्मीद और प्रार्थना करता हूं। भगवान उन सभी का भला करे जो शिक्षा हासिल करना चाहते हैं।’ इच्छा है कि शिक्षा ही अगला ट्रेंड बने- सलमान खान अपनी लंबी-चौड़ी पोस्ट के आखिर में सलमान ने लिखा है, ‘मेरी इच्छा है कि शिक्षा ही अगला ट्रेंड और फैशन बने। हर साल पढ़ाई को लेकर लोगों का उत्साह और बढ़े। इतना कि बाहर से लोग भारत में पढ़ने आएं और भारत ही एजुकेशन हब बने। कॉकरोच जनता पार्टी ने री-शेयर किया पोस्ट सलमान खान की पोस्ट सामने आने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम से इसे री-शेयर किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *