Headlines

सहरसा में रोड एक्सीडेंट, ई-रिक्शा सवार किसान की मौत:कार और पिकअप की टक्कर से हुई घटना, जांच जारी




सहरसा के सौर बाजार थाना क्षेत्र के सिलेट में बुधवार को एक सड़क हादसे में ई-रिक्शा सवार किसान जयप्रकाश शाह (51) की मौके पर ही मौत हो गई। वह सिलेट वार्ड नंबर 12 के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही सौर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, जयप्रकाश साह बुधवार शाम करीब पांच बजे अपने भाई मनोज साह के साथ ई-रिक्शा से सब्जी लेकर आ रहे थे। कारू खीरहर से आगे बांस बिट के पास पहुंचने पर सामने से आ रही एक बोलेरो और पिकअप की टक्कर हुई, जिससे ई-रिक्शा भी चपेट में आ गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा टक्कर इतनी भीषण थी कि जयप्रकाश साह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो और पिकअप चालक अपने वाहनों के साथ फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सौर बाजार थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और टक्कर मारने वाले वाहनों तथा उनके चालकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। खेती के साथ सब्जी बेचकर चलाता था परिवार परिजनों ने बताया कि जयप्रकाश साह पेशे से किसान थे। वे खेती के साथ-साथ सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह नियमित रूप से आसपास के बाजारों में सब्जी बेचने जाते थे। उनके 3 बेटे हैं। जयप्रकाश साह की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया। गांव और आसपास के इलाके में भी शोक का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *