Headlines

कोंटा में बाइक की ट्रक से टक्कर:चेकपोस्ट नाका के पास हादसा, 2 लोग घायल, एक की हालत गंभीर




सुकमा जिले के कोंटा नगर पंचायत क्षेत्र में चेकपोस्ट नाका के पास सड़क हादसे में 2 बाइक सवार घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब उनकी बाइक की टक्कर उसी दिशा में जा रहे एक ट्रक से हो गई। घायलों को कोंटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि घायलों में से एक की हालत गंभीर है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा कोंटा नगर पंचायत क्षेत्र में चेकपोस्ट नाका के पास हुआ। बाइक सवार भद्राचलम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक एक अन्य वाहन से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बाइक से भद्राचलम जा रहे थे आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को कोंटा अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। बाइक सवार कोंटा से करीब 80 किलोमीटर दूर भद्राचलम जा रहे थे। जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, दुर्घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *