Headlines

सहारनपुर में सिपाही की पत्नी ने खुद को मारी गोली:दो बेटियों के साथ किराए के मकान में रहती थी, सुसाइड का कारण नहीं पता चला




सहारनपुर के सदर बाजार क्षेत्र में शुक्रवार को सिपाही की पत्नी ने पति की सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना हकीकत नगर श्मशान घाट के सामने स्थित मकान में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। दो बेटियों के साथ किराए के मकान में रहती थी मृतका की पहचान सविता के रूप में हुई है। उसके पति टिंकू सिंह पुलिस में सिपाही हैं और वर्तमान में खनन गार्ड की ड्यूटी में तैनात बताए जा रहे हैं। टिंकू सिंह पत्नी सविता और दो बेटियों के साथ मनीष कुमार के मकान में करीब दो साल से किराए पर रह रहे थे। शुक्रवार को सविता घर में थी। इसी दौरान उसने पति की सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली गर्दन के दाईं ओर लगी। गंभीर चोट के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आवाज सुनकर आसपास के लोगों को हुई जानकारी घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सदर बाजार पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सविता ने आत्महत्या क्यों की। शुरुआती तौर पर पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव या किसी अन्य कारण की संभावना को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। सविता की मौत के बाद उसकी दोनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियां पूरी तरह स्पष्ट हो सकेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *