![]()
सहारनपुर में थाना मिर्जापुर पुलिस ने अवैध पटाखा निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए बड़ी मात्रा में सूतली बम और पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है। बरामद सूतली बम का कुल वजन करीब 233.950 किलोग्राम बताया गया है। इसके अलावा पटाखे बनाने के कागज के रैपर और सूतली के गट्टे भी पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध पटाखा फैक्ट्रियों और विस्फोटक सामग्री का निर्माण करने वालों के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण तथा थाना मिर्जापुर के प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के नेतृत्व में 15 अगस्त 2026 को पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना मिर्जापुर क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर में अवैध रूप से पटाखे बनाए और रखे जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से जुल्फकार उर्फ रोकी पुत्र सैय्यद जब्बार, निवासी ग्राम पिपलेडा, गुलावटी रोड, थाना धौलाना, जिला हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में तैयार सूतली बम और पटाखे बनाने की सामग्री बरामद हुई। 27 कट्टों में मिले 233.950 किलो सूतली बम पुलिस के मुताबिक मौके से 27 कट्टे हरे रंग के सूतली बम बरामद किए गए, जिनका कुल वजन करीब 233.950 किलोग्राम है। इसके अलावा बड़े सूतली बम बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कागज के रैपर से भरा एक कट्टा भी बरामद हुआ, जिसका वजन करीब 4 किलोग्राम बताया गया है। पुलिस ने हरे रंग की सूतली के 8 छोटे-बड़े गट्टे और लाल रंग की सूतली का एक गट्टा भी बरामद किया है। लाल रंग की सूतली के गट्टे का वजन करीब 23.500 किलोग्राम बताया गया है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना मिर्जापुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Source link
सहारनपुर में 254 किलो सुतली बम पकड़ा…एक अरेस्ट:पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, कच्चा माल भी पकड़ा
