![]()
बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार (23 जुलाई ) को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश और पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में ब्लॉक स्तरीय धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वर वर्मा ने धरने को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन हो रहा है। उन्होंने नई दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस सांसदों और छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला बताया। छात्रों और किसानों के मुद्दे उठाए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि परीक्षा प्रणाली में सामने आ रही अनियमितताओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। वहीं किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए उन्होंने खरीफ सीजन में यूरिया की कमी, अघोषित बिजली कटौती और बढ़े हुए बिजली बिलों का मुद्दा भी उठाया। रैली निकालकर किया पुतला दहन धरना समाप्त होने के बाद कांग्रेस भवन से रैली निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुराना बाजार चौक पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम अनुविभागीय अधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, परीक्षा अनियमितताओं पर संसद में चर्चा, दोषियों पर कार्रवाई, छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने, किसानों को समय पर यूरिया उपलब्ध कराने तथा अघोषित बिजली कटौती रोकने और बढ़े हुए बिजली बिलों में राहत देने की मांग की गई। आंदोलन तेज करने की चेतावनी कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि किसानों, युवाओं और आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो जनहित के मुद्दों पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Source link
साजा में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन:केंद्र-राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी, PM, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
