![]()
बेगूसराय जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत चांदपुरा पंचायत स्थित न्यू यूको बैंक के समीप 17 जुलाई से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार को समापन हो गया। यह आयोजन ग्रामीणों के सहयोग से सफल रहा। समापन के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन संपन्न कराया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान 501 कलशों का बूढ़ी गंडक नदी में विधिवत विसर्जन किया गया। वृंदावन से पधारे कथावाचक श्री दर्शन जी महाराज को आयोजन समिति एवं ग्रामीणों द्वारा अंगवस्त्र एवं सम्मान-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में श्री दर्शन जी महाराज ने कहा कि मिथिला में श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करने का अवसर मिलना उनके लिए महत्वपूर्ण था। उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सात दिनों तक चली श्रीमद्भागवत कथा से पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा। आयोजन को सफल बनाने में रंजीत सिंह, रविंद्र सहनी सहित अन्य ग्रामीणों का सहयोग रहा। समापन समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। समापन के अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही कुँवारी कन्याओं को भोजन कराकर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
Source link
सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा संपन्न:501 कलशों का विसर्जन किया गया, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
