मृतक युवक शादीशुदा था और चार बच्चों का पिता था।
जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धाराशिव में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। खेत में एक पेड़ से युवक का शव मिलने के कुछ समय बाद उसकी प्रेमिका ने भी कथित तौर पर उसी स्थान पर फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने दोनों मामलों
.
पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई को सूचना मिली कि धाराशिव निवासी विष्णुकांत पुरी (40) और लीलाबाई सूर्यवंशी (27) के शव गांव के एक खेत में पेड़ से लटके मिले हैं। सूचना पर पामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एक साल से अधिक समय से था प्रेम संबंध
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पिछले एक वर्ष से अधिक समय से प्रेम संबंध था। पुलिस के मुताबिक, विष्णुकांत पहले से शादीशुदा था और उसके चार बच्चे हैं।
जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों के संबंधों को लेकर अक्सर विवाद होता था। जानकारी के अनुसार, लीलाबाई कई बार विष्णुकांत के घर गई थी, जहां उसकी पत्नी के साथ विवाद और मारपीट की घटनाएं भी हुई थीं।

दोनों के बीच एक साल से अधिक समय से प्रेम संबंध था।
20 जुलाई को दर्ज कराई थी शिकायत
पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई को लीलाबाई ने विष्णुकांत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद जब पुलिस युवक के घर पहुंची तो वह वहां से फरार मिला। इसके बाद से वह लापता था। उसके बाद विष्णुकांत ने लगभग 20 जुलाई को ही खेत में पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी थी। जब उसका शव मिला, तब तक वह काफी हद तक सड़-गल चुका था।
प्रेमी की मौत की जानकारी मिलने के बाद पहुंची युवती
पुलिस जांच में सामने आया है कि 23 जुलाई को जब लीलाबाई को विष्णुकांत की मौत की जानकारी मिली तो वह उसी खेत में पहुंची। इसके बाद उसने भी कथित तौर पर उसी पेड़ की डाल पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

दोनों मामलों की जांच जारी
पामगढ़ थाना पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
……………………….
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने लगाई फांसी, जमीन पर लिखा-एक साथ आग देना:रायगढ़ के जंगल में पेड़ से लटकती मिली लाश; महुआ बीनने गए लोगों ने देखा

एक ही फंदे में युवक और युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने एक ही फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह दोनों की लाश जंगल में पेड़ से लटकती मिली। इससे पहले उन्होंने जमीन पर लिखा- एक साथ आग देना। मामला छाल थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर…
