![]()
झांसी से होकर गुजरने वालीं ट्रेनों का संचालन बीना स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग के चलते सितंबर और अक्टूबर में प्रभावित होगा। आगासौद-बीना के बीच तीसरी रेल लाइन को बीना स्टेशन से जोड़ने के लिए होने वाले काम के कारण कुछ एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी, जबकि कई को बीना के बजाय दूसरे रूट से चलाया जाएगा। इससे झांसी से इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की यात्रा भी प्रभावित होगी। 18 सितंबर से ही शुरू हो जाएंगे बदलाव ● अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस (19165) को 20 सितंबर से 14 अक्टूबर तक गुना-ग्वालियर-इटावा-गोविंदपुरी होकर चलाया जाएगा। ● दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस (19166) 19 सितंबर से 14 अक्टूबर तक इसी मार्ग के विपरीत दिशा में चलेगी। ● अहमदाबाद-बलिया सिटी एक्सप्रेस (19167) 19 सितंबर से 13 अक्टूबर और वाराणसी-अहमदाबाद एक्सप्रेस (19168) 18 सितंबर से 13 अक्टूबर तक बदले रूट से चलेगी। ● अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस (09465) 18 सितंबर से 9 अक्टूबर और दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस (09466) 21 सितंबर से 12 अक्टूबर तक वैकल्पिक मार्ग से संचालित होगी। गोरखपुर-ओखा और सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस भी प्रभावित ● गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस (15045) 24 सितंबर से 15 अक्टूबर और ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस (15046) 20 सितंबर से 11 अक्टूबर तक बदले रूट से चलेगी। ● सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (19053) 18 सितंबर से 9 अक्टूबर और मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस (19054) 20 सितंबर से 11 अक्टूबर तक गुना-ग्वालियर-इटावा-गोविंदपुरी होकर चलेगी। अक्टूबर में कई एक्सप्रेस का बदलेगा रास्ता ● इंदौर-हावड़ा एक्सप्रेस (22911) 1 से 13 अक्टूबर और हावड़ा-इंदौर एक्सप्रेस (22912) 1 से 12 अक्टूबर तक मक्सी-रूठियाई-गुना-महादेवखेड़ी-मालखेड़ी होकर चलेगी। ● अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस (19489) 9 से 15 अक्टूबर और गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस (19490) 7 से 14 अक्टूबर तक बदले रूट से चलेगी। ● लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस (11071) और बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (11072) 7 से 14 अक्टूबर तक कटनी-जबलपुर-इटारसी होकर चलेंगी। ● रीवा-रानी कमलापति एक्सप्रेस (12185) और रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस (12186) 8 से 14 अक्टूबर तक बदले रूट से संचालित होंगी। भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस 1 से 15 अक्टूबर तक प्रभावित ● भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस (14814) 1 से 15 अक्टूबर तक और जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस (14813) 1 से 14 अक्टूबर तक वैकल्पिक मार्ग से चलेगी। ये गाड़ी भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस भोपाल-संत हिरदारामनगर-मक्सी-नागदा-कोटा होकर चलेगी, जबकि वापसी में जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस कोटा-नागदा-संत हिरदारामनगर-मक्सी-भोपाल होकर चलेगी। ● तिरुचिरापल्ली-भगत की कोठी एक्सप्रेस (20482) 3 और 10 अक्टूबर तथा भगत की कोठी-तिरुचिरापल्ली एक्सप्रेस (20481) 7 और 14 अक्टूबर को बदले रूट से चलेगी। कई एक्सप्रेस का बीना में ठहराव सिर्फ दो मिनट रीमॉडलिंग के दौरान बीना स्टेशन पर कुछ एक्सप्रेस का ठहराव भी घटाया गया है। डॉ. अंबेडकरनगर-प्रयागराज एक्सप्रेस (14115) और प्रयागराज-डॉ. अंबेडकरनगर एक्सप्रेस (14116) का ठहराव 30 सितंबर से 15 अक्टूबर तक दो मिनट रहेगा। गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस (15029) का ठहराव 24 सितंबर से 15 अक्टूबर तक, राजेंद्र नगर-इंदौर एक्सप्रेस (19322) का 21 सितंबर से 12 अक्टूबर तक और पटना-इंदौर एक्सप्रेस (19314) का 18 सितंबर से 15 अक्टूबर तक कम रहेगा। लखनऊ जंक्शन-भोपाल एक्सप्रेस (12593) 19 सितंबर से 10 अक्टूबर, गांधीनगर कैपिटल-बनारस एक्सप्रेस (22586) 24 सितंबर से 15 अक्टूबर, कामाख्या-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस (19306) 20 सितंबर से 11 अक्टूबर और बरेली-इंदौर एक्सप्रेस (14320) 23 सितंबर से 14 अक्टूबर तक बीना में कम समय रुकेगी। इसी तरह वाराणसी-इंदौर एक्सप्रेस (20413) 22 सितंबर से 15 अक्टूबर, वाराणसी-इंदौर एक्सप्रेस (20415) 20 सितंबर से 11 अक्टूबर, बनारस-गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस (22585) 23 सितंबर से 14 अक्टूबर, वलसाड-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस (12943) 23 सितंबर से 14 अक्टूबर और कानपुर सेंट्रल-वलसाड एक्सप्रेस (12944) 25 सितंबर से 16 अक्टूबर तक प्रभावित रहेंगी।
Source link
साबरमती एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, लिस्ट देखें:झांसी से सितंबर-अक्टूबर में गुना-ग्वालियर होकर कानपुर-लखनऊ जाएंगी
