Headlines

₹9.50 करोड़ के इंजेक्शन के लिए ₹50 लाख कम:अनिका के इलाज में हो रही देरी; हाई कोर्ट ने शासन को जवाब के लिए समय दिया




दुर्लभ बीमारी से जूझ रही इंदौर की अनिका शर्मा के इलाज के लिए परिवार अब तक 8.53 करोड़ रुपए जुटा चुका है। अमेरिका से करीब 9.50 करोड़ रुपए कीमत की जोल जेनरमा जीन थेरेपी का इंजेक्शन मंगाया जाना है। हालांकि, जरूरी रकम पूरी नहीं होने से इलाज का इंतजार बढ़ता जा रहा है। परिवार को करीब 50 लाख रुपए और जुटाने हैं। वहीं, केंद्र सरकार से मिलने वाली संभावित 50 लाख रुपए की सहायता का मामला हाई कोर्ट में लंबित है। मंगलवार को इस मामले में फिर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से एडवोकेट चंचल गुप्ता ने दस्तावेज पेश कर बताया कि अब तक 8.53 करोड़ रुपए जुटाए जा चुके हैं। इसमें जनसहयोग से 2.03 करोड़ रुपए, केट्टो ऑनलाइन वेंचर्स प्रा. लि. से 3.31 करोड़ रुपए, मिलाप सोशल वेंचर्स प्रा. लि. से 1.20 करोड़ रुपए और टू होप के माध्यम से 2.10 करोड़ रुपए मिले हैं। शासन ने मांगा और समय, इलाज में देरी का हवाला बाकी राशि की व्यवस्था को लेकर शासन पक्ष ने एक बार फिर समय मांगा। हाई कोर्ट ने इसकी अनुमति दे दी। इस पर अनिका के परिजन की ओर से एडवोकेट चंचल गुप्ता ने जल्द जवाब लेने का आग्रह किया। उनका कहना था कि इलाज में देरी हो रही है और समय बेहद महत्वपूर्ण है। परिजन की ओर से यह भी आग्रह किया गया कि अब तक जुटाई गई राशि एम्स मंजूर कर ले और जीन थेरेपी के इंजेक्शन का ऑर्डर जारी कर दे, ताकि शेष 50 लाख रुपए की व्यवस्था होने तक उपचार की प्रक्रिया रुके नहीं। इस पर कोर्ट ने कहा कि पहले शासन का जवाब आने दिया जाए, उसके बाद मामले की सुनवाई की जाएगी। इसके साथ ही मामले को दूसरी बेंच में स्थानांतरित करने का आदेश जारी कर दिया। अब नई बेंच तय करेगी आगे की राह बेंच बदलने के आदेश के बाद अब एम्स को इलाज संबंधी निर्देश भी अब नई बेंच में सुनवाई के बाद ही मिल सकेंगे। परिवार का कहना है कि हर गुजरता दिन अनिका के इलाज के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए रकम पूरी होने के इंतजार में जीन थेरेपी मंगाने की प्रक्रिया नहीं रुकनी चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *