Headlines

सायना नेहवाल ने एसके ट्राईसिटी मैराथन को दिखाई झंडी:8 हजार शहरवासियों ने लिया हिस्सा, डिजिटल फ्रॉड और नशे के खिलाफ दिया जागरूकता संदेश




भारत की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने आज सुबह एसके ट्राईसिटी मैराथन के 10 किलोमीटर वर्ग को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में करीब 8 हजार शहरवासियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने दौड़ के जरिए फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया। सायना नेहवाल ने इस मौके पर लोगों से नियमित रूप से व्यायाम और दौड़ को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर भारत को जापान, दक्षिण कोरिया और चीन जैसे देशों के साथ खेल और फिटनेस के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा करनी है तो लोगों को अपनी दिनचर्या में नियमित व्यायाम और दौड़ को शामिल करना होगा। रोजाना एक घंटा शारीरिक गतिविधि की अपील सायना ने युवाओं को विशेष रूप से रोजाना कम से कम एक घंटा दौड़ने या किसी अन्य शारीरिक गतिविधि के लिए देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि फिटनेस केवल खिलाड़ियों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि आम लोगों को भी इसे अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा, “भारत को स्पोर्टिंग नेशन बनाना है तो फिटनेस को जीवन का हिस्सा बनाना होगा। खेल केवल खिलाड़ियों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि हर नागरिक को खेल और शारीरिक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए। 8 हजार लोगों ने दौड़कर दिया फिटनेस का संदेश एसके ट्राईसिटी मैराथन में शहर के करीब 8 हजार लोगों ने भाग लिया। अलग-अलग आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने दौड़ में हिस्सा लेकर स्वस्थ जीवनशैली और नियमित शारीरिक गतिविधि के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। मैराथन का उद्देश्य लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के साथ खेलों और शारीरिक गतिविधियों को रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करने के लिए प्रेरित करना रहा। डिजिटल फ्रॉड -नशे के खिलाफ जागरूकता मैराथन के दौरान प्रतिभागियों ने फिटनेस के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया। दौड़ के माध्यम से डिजिटल फ्रॉड और नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। आयोजकों की ओर से लोगों को फिट रहने के साथ डिजिटल धोखाधड़ी से सावधान रहने और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। मैराथन में बड़ी संख्या में शहरवासियों की भागीदारी के जरिए फिटनेस के साथ इन सामाजिक मुद्दों पर भी जागरूकता का संदेश दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *