Headlines

हिमाचल में आज से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार:टेंपरेचर में आई गिरावट, ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ेगी; जनजीवन पर असर दिखेगा




हिमाचल प्रदेश में रविवार से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती हैं। वहीं ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम खराब रहने और हल्की बर्फबारी के आसार हैं। किन्नौर, लाहौल-स्पीति सहित ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में इसका असर देखने को मिल सकता है। किन्नौर के कूनोचारंग और छितकुल जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है। बर्फबारी के चलते इन इलाकों में ठंड बढ़ गई है और सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं किन्नौर में चल रहे सेब सीजन पर भी मौसम का असर देखने को मिल रहा है। 28 सितंबर को भी बर्फबारी के आसार आज के बाद 28 सितंबर को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है। इसके बाद 29 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं। 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को अधिकांश क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने का अनुमान है। ऊना 34.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म शनिवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा। ऊना 34.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। सुंदरनगर में 30.9, भुंतर में 31.2, कांगड़ा में 31.3 और मंडी में 30.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बारिश और बर्फबारी के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क फिसलन और यातायात प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए लोगों और पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *