Headlines

सावन की तीसरी सोमवारी पर भूतनाथ धाम में उमड़ी भीड़:मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया जलाभिषेक; भूतनाथ मेला शुरू




किशनगंज के ऐतिहासिक भूतनाथ धाम में सावन माह की तीसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से जलाभिषेक कर जिले और प्रदेशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। भूतनाथ मेला का विधिवत शुभारंभ भी किया
मंत्री डॉ. जायसवाल ने पूजा-अर्चना के दौरान शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, फल एवं फूल अर्पित किए। मंदिर परिसर पहुंचने पर भूतनाथ मंदिर कमेटी के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर भूतनाथ मेला का विधिवत शुभारंभ भी किया। सोमवारी पर यहां विशेष धार्मिक आयोजन होते हैं
भूतनाथ धाम सावन के महीने में आस्था का प्रमुख केंद्र बन जाता है। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु ओदरा घाट से जल भरकर लगभग 15 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय करते हुए मंदिर पहुंचते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। सावन की सोमवारी पर यहां विशेष धार्मिक आयोजन होते हैं। विकास और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा सकेगा
मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि उन्हें बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार ने इस वर्ष भूतनाथ मेला को अपनी सूची में शामिल किया है, जिससे इसके विकास और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सरकार और प्रशासन पूरी तैयारी के साथ कार्य कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, अधिवक्ता शिशिर कुमार दास, मिक्की साहा, संजय पासवान सहित कई गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *