Headlines

सावन की पहली बारिश से दतिया का मौसम हुआ सुहाना:9.3 मिमी वर्षा से तापमान 29.2॰ पहुंचा; उमस घटी, किसानों को मिली राहत




पवित्र सावन महीने की शुरुआत होते ही दतिया जिले में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। बादलों की मेहरबानी से शहर में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है, जिससे बीते कुछ दिनों से सता रही तीखी धूप और उमस से आमजन को बड़ी राहत मिली है। सावन के पहले ही पड़ाव पर हुई इस बारिश के कारण तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिली है और पूरा दतिया खुशनुमा हवाओं की आगोश में आ गया है। भारतीय मृदा जल संरक्षण संस्थान के तकनीकी अधिकारी भगवानदास कुशवाह ने मौसम के आधिकारिक आंकड़े जारी करते हुए बताया कि जिले में दिनभर में कुल 9.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। सुबह के समय बादलों ने जमकर पानी बरसाया, जिससे सुबह 8.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं दोपहर के वक्त भी रुक-रुक कर रिमझिम फुहारें पड़ती रहीं और 0.7 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश और घने बादलों के डेरा डालने से दिन का अधिकतम तापमान औंधे मुंह नीचे गिरकर 29.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जिससे दोपहर की चुभन पूरी तरह खत्म हो गई। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिनभर दक्षिण-पश्चिम दिशा से 2.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली मंद-मंद हवाओं ने वातावरण में ठंडक घोल दी है। सावन के आगमन पर हुई इस पहली बारिश ने न केवल शहरवासियों को गर्मी से राहत दिलाई है, बल्कि खेतों में नमी लौटने से किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान ला दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *