Headlines

60 लाख रुपए लेकर फर्जी वीजा-टिकट थमाए:सीकर में विदेश भेजने के नाम पर 8 युवकों से ठगी




सीकर में विदेश भेजने के नाम पर 60 लाख रुपए की ठगी की गई। आरोपी ने 8 जनों को जर्मनी में नौकरी दिलाने के नाम पर रुपए ऐंठ लिए। पीड़ित 8 जने जब पासपोर्ट लेकर जयपुर पहुंचे तो वीजा-टिकट फर्जी निकले। पीड़ितों ने जब आपस में संपर्क किया तो पता चला कि उन सबको एक ही एजेंट ने नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। पीड़ितों ने धोद पुलिस थाने में धोखाधड़ी कर रुपए हड़पने का रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार धोद निवासी सुखाराम, नरेंद्र सिंह, श्रवण कुमार, पीयूष थालौड़, हनुमान राम, गोपीराम, उम्मेदाराम और भंवरलाल ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया था। पीड़ितों का आरोप है कि संपत गढ़वाल ने उन्हें जर्मनी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने सभी पीड़ितों से अलग-अलग खातों में लाखों रुपये ट्रांसफर करवा लिए और उन्हें दुबई के वीजा व एयर टिकट थमा दिए। वीजा और टिकट को फर्जी घोषित कर दिया जब सभी पीड़ित जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे, तो एयरलाइंस अधिकारियों ने जांच के बाद उनके वीजा और टिकट को फर्जी घोषित कर दिया। ठगी का अहसास होने पर जब पीड़ितों ने आरोपी के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका फोन बंद मिला। इसके बाद से ही आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पीड़ित पीयूष ने बताया कि आरोपी विदेश में नौकरी के दौरान चोट लगने पर क्लेम तक दिलाने का वादा करता था। जॉब लगवाने के नाम पर फर्जी ऑफर लेटर दिए आरोपी केबीआर इंटरनेशनल कंपनी में जॉब लगवाने के नाम पर फर्जी ऑफर लैटर दिए थे। आरोपी ने पीड़ितों से गुड़गांव और दिल्ली के कई अकाउंट्स में पैसे डलवाए, जब बाद में जांच हुई तो उन बैंक अकाउंट्स में कुछ नहीं था। पीड़ितों ने अपने स्तर पर जांच करवाई तो म्यूल अकाउंट निकले। पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत के निर्देश पर धोद थानाधिकारी केदार मल ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच ASI पूर्णसिंह को दी गई है। पुलिस अब आरोपी के कॉल डिटेल और बैंक अकाउंट्स की डिटेल्स जुटाकर आरोपी की तलाश में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *