Headlines

सावन की पहली सोमवारी- थानेश्वर स्थान में भक्तों की भीड़:महादेव की आरती के साथ शुरू हुआ जलाभिषेक, विद्यापति धाम में 1 लाख लोगों के आने की संभावना




समस्तीपुर में सावन की पहली सोमवारी पर शहर के प्राचीन थानेश्वर स्थान मंदिर में सुबह की आरती के साथ ही जलाभिषेक शुरू हुआ। सुबह करीब 4:30 बजे मंदिर के मुख्य पुजारी ने महादेव की आरती की। इसके बाद आम लोगों के लिए पट खोल दिया गया। ‘ॐ नमः शिवाय’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भगवान शिव का गंगाजल, दूध, दही, शहद और बेलपत्र से जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना कर रहे हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। पहली सोमवारी पर 50,000 से अधिक भक्तों की भीड़ जुटने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से मंदिर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। महिला पुलिसकर्मी को भी लगाया गया है। विद्यापति धाम भी पहुंच रहे हैं श्रद्धालु विद्यापति नगर स्थित विद्यापति धाम मंदिर में भी उगना महादेव को जलाभिषेक के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। सुबह महादेव की आरती और श्रृंगार के साथ ही जलाभिषेक शुरू हुआ। पहली सोमवारी पर विद्यापति धाम मंदिर में एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। यहां बड़ी संख्या में लोग बेगूसराय के झमटिया से गंगाजल लेकर जलाभिषेक करने के लिए पहुंचते हैं। जगह-जगह पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *