![]()
सिंगरौली जिले की NCL अमलोरी कॉलोनी में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। नालियों की बदहाली के कारण यह स्थिति बनी है। रविवार को न्यू माइनस 421 और न्यू माइनस 429 वाली गलियों में नालियों की खराब स्थिति और जलभराव की तस्वीरें सामने आईं। बारिश होते ही नालियां जाम हो जाती हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों और घरों के आसपास जमा हो जाता है। यह पानी करीब 1 से 2 घंटे तक जमा रहता है।
इस जलभराव के कारण रहवासियों को आवागमन में असुविधा होती है। गंदगी और दुर्गंध फैलने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को इससे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। रहवासियों के अनुसार, कॉलोनी की नालियों के निर्माण और मरम्मत पर प्रतिवर्ष लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं। इसके बावजूद बारिश में स्थिति में कोई सुधार नहीं होता है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और खर्च की गई राशि पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और NCL प्रबंधन से तत्काल नालियों की सफाई कराने, जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी अपील की है। माइंस में भी ऐसी स्थिति इस संबंध में NCL के प्रवक्ता रामविजय सिंह ने बताया कि बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनी है। उन्होंने यह भी कहा कि माइंस में भी ऐसी ही स्थिति है। कॉलोनी में जलभराव की जानकारी मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जांच कराने का आश्वासन दिया। प्रवक्ता ने मामले की जांच के लिए वीडियो और फोटो उपलब्ध कराने का आग्रह भी किया।
Source link
सिंगरौली की NCL अमलोरी कॉलोनी: बारिश में नालियां जाम, जलभराव:लाखों खर्च के बावजूद हर साल बनी रहती है समस्या
